मनचले ने मां-बेटी पर फेंका 'गंगाजल' : घर में सोया भाई भी झुलसा, पुलिस लीपापोती में जुटी

Edited By:  |
manchale ne maa beti par fenka gangajal manchale ne maa beti par fenka gangajal

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही माँ बेटी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में एक 13 साल की लड़की और उसका 17 साल का एक भाई झुलस गया। साथ ही मां भी आंशिक रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।

मामला रोहतास जिला के बिक्रमगंज क्षेत्र का है जहां शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में सो रही लड़की और उसका भाई झुलस गया। साथ ही मां झुलस गई। सभी घायलों को डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य है।

वहीँ पीड़ित का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया। फिलहाल कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। लेकिन अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस भी मामले में लीपापोती करती नजर आ रही है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट


Copy