PATNA- अभी अभी पापा को सर्जरी के लिये ऑपरेशन थिएटर में पहुँचा कर आयी हूँ। थोड़ी देर में ऑपरेशन शुरू होगा। आप सभी की प्रार्थना और दुआओं की अपेक्षा है। छोटी बहन रोहिणी का ऑपरेशन भी अंतिम चरण में है। यह कहना है लालू यादवी की बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद मीसा भारती की। मीसा भारती और पूरा लालू परिवार अभी सिंगापुर में है। मीसा भारती के इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि ऑपरेशन से पहले लालू और रोहिणी के सारे टेस्ट ठीक निकले हैं।

मीसा भारती ने कहा—थोड़ी देर में ऑपरेशन शुरू होगा, दुआ कीजिए

जानकारों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव के अंदर तीन किडनी हो जाएगी। क्योंकि किसी भी मरीज के शरीर से खराब किडनी को निकाला नहीं जाता है।

वर्तमान समय की बात करें तो 70 से 80 % किडनी ट्रांसप्लांट मामला सक्सेस होता है। हालांकि किडनी डोनेटर और किडनी लेने वाले दोनों के लिए थोड़ा सा खतरा जरूर रहता है। किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले काफी बातों का ध्यान रखा जाता है। इसी तरह ऑपरेशन सफल होने के बाद भी मरीज को एहतियात बरतने को कहा जाता है।

मीसा भारती ने कहा—थोड़ी देर में ऑपरेशन शुरू होगा, दुआ कीजिए

आसान भाषा में कहा जाए तो ऑपरेशन के बाद लालू को अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। भीड़—भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना होगा। अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा। मात्र स्वच्छ भोजन का सेवन करना होगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK