जमशेदपुर : ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के वन विभाग के कर्मचारियों को एक महीने से परेशान करने वाली बाघिन 'जीनत' को बांकुड़ा के गोसायडीह जंगल से पकड़ लिया गया है। बाघिन को मेडिकल चेकअप के लिए कोलकाता ले जाया गया और उसके बाद वन विभाग की टीम उसे ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व वापस भेजेगी।रविवार शाम गोसायडीह गांव में बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग ने खांचा (पिंजरा) में चारा रखा था। जैसे ही बाघिन चारा के पास आई, वनकर्मियों ने ट्रैकेलाइजर से उसे बेहोश कर लिया और उसे पकड़ लिया।

पिछले महीने से था तलाश जारी: बाघिन जीनत 27 नवंबर को ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से निकलकर झारखंड में प्रवेश कर गई थी। उसने स्वर्णरखा नदी पार करके गुडाबांदा जंगल में कदम रखा और 13 दिनों तक चाकुलिया वन क्षेत्र के कई इलाकों में घूमती रही। बाद में 20 दिसंबर को यह बाघिन मोरबेडा जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक और धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पार कर कटुचुआ जंगल तक पहुंची थी।वन विभाग और स्थानीय लोगों के लिए इस बाघिन का पकड़ना एक बड़ी राहत का कारण बना है।