Hindi News / रात के अंधेरे में घर में घुसा हाथियों का झुंड, खाट पर सो...

गढ़वा में हाथियों का आतंक : रात के अंधेरे में घर में घुसा हाथियों का झुंड, खाट पर सो रहे 3 बच्चों को पटका

Edited By:  |
Elephant terror in Garhwa Elephant terror in Garhwa

गढ़वा जिले में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब ये हाथी गांव में घुस मानव जीवन को नुकसान पंहुचा रहे हैं. ताजा मामला रंका थाना क्षेत्र के सिरोईखुर्द गांव का है. यहां जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस गया. एक घर में खाट पर सो रहे 3 बच्चों को उठाकर पटक दिया. इससे तीनों बच्चे जख्मी हो गये. गांव में हाथियों के प्रवेश करते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हो गये, लेकिन बच्चे सो रहे थे. इस वजह से उन्हे हाथियों के आने की भनक नहीं लगी. हाथियों का झुंड घरों में घुस गया. घरों में रखा अनाज चट कर गया.

करीब 4 घंटे तक हाथियों का झुंड गांव में तबाही मचाते रहा. ग्रामीणों की काफी कोशिशों के बाद सभी हाथी जंगल की ओर रवाना हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार घर में सो रहा था. हाथियों का झुंड घर में घुसा और बच्चों को उठाकर बाहर फेंक दिया.