बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर ईडी को छापेमारी के दौरान बरामद हुआ फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट और अवैध हथियार, जानिए पूरी खबर

रांची : बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ईडी की टीम झारखंड में रांची व पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के 24 परगना व कोलकाता में कुल 17 ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस, बाली रिसॉर्ट और माउंटेन व्यू रिसोर्ट समेत छह ठिकानों पर पहुंचकर और तलाशी ले रही है. इसके अलावा पाकुड़ में अल्ताफ मनकर के यहां भी पिरतल्ला में छापेमारी जारी. ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान अब तक फर्जी आधार, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खाली प्रोफार्मा सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.