Desk: पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से दही खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 600 अधिक बिहार-झारखंड से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में नौबतपुर पटना के प्रतिभागी अमित कुमार ने प्रथम पुरस्कार जीता। इन्होंने 3 मिनट में 3 किलो 98 ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं पटना बैरिया के अजीत कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अजीत ने 3 किलो 35 ग्राम दही खाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पटना के ही राजीव रंजन तीसरे स्थान पर रहे, इन्होंने 2 किलो 834 ग्राम दही खाकर तीसरे पायदान पर रहे।
वहीं महिला वर्ग में सुश्री ज्योत्सना कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं. इन्होंने तीन मिनट में 2 किलो 834 ग्राम दही खाया। वहीं विभा कुमारी ने 2 किलो 166 ग्राम दही खाकर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि तीसरे स्थान पर सुमिता कुमारी रहीं।

इस मौके पर डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 12 वर्षो से आयोजित की जा रही है। विशेष तौर पर सभी विजेताओ को इन्होंने बधाई दी ।

