भवन निर्माण मंत्री पहुंचे शेखपुरा : प्रसिद्ध बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM नीतीश के लिए मांगी दुआ

Edited By:  |
Reported By:
bhawan nirman mantri ashok chaudhary pahuche baba kameshwar nath mandir bhawan nirman mantri ashok chaudhary pahuche baba kameshwar nath mandir

शेखपुरा : बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार को प्रसिद्ध बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार के PM बनने की दुआ मांगी। साथ ही बिहार में अमन चैन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरहिंडा पहाड़ को विकसित कर पर्यटक क्षेत्र बनाया जाएगा।


इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पर्यटक क्षेत्र के तौर पर गिरहिंडा पहाड़ को विकसित किये जाने को लेकर संबंधित मंत्री से बात कर इसे पर्यटक क्षेत्र बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ चल रहे विवाद पर कहा कि ललन सिंह हमारे बड़े भाई है और वह जैसा बोलेंगे उसके उनके आदेश का पालन किया जाएगा। वहीं विवाद को मीडिया की उपज बताया। मीडिया में जानबूझकर विवाद होने की बात प्रसारित कर रही है।जबकि ठाकुर प्रकरण पर सभी धर्मो का सम्मान किए जाने की बात कही।

बता दें कि शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड सहित नगर परिषद क्षेत्र में मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा 13 करोड़ की राशि से योजना का शिलान्यास किया गया।


Copy