DESK : बॉलीवुड फिल्म 'OMG 2' में शिव भक्त का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर महादेव के लिए एक नया गाना 'शंभू' रिलीज कर दिया है। इस नए म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज देकर शिव भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं इंटरनेट पर सॉन्ग रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है।


'

शंभू' टाइटल वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने परफॉर्म भी किया है। 'शंभू' के वीडियो में अक्षय, फिल्म ओएमजी 2 वाले लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने शिव के दूत का रोल निभाया था। वहीं, 'शंभू' में खुद महादेव बने हुए दिखाई दे रहे हैं। 'शंभू' गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सिर्फ किरदार ही नहीं निभाया, बल्कि अपनी आवाज से गाने में चार चाँद लगा दिया है। अक्षय कुमार के 'शंभू' टाइटल वाला सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।


'शंभू' गाने पर करते दिखे तांडव, सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

अक्षय कुमार ने बताया कि भगवान शिव शक्ति हैं, प्रेम हैं और जरूरत पड़ने पर मदद भी करते हैं। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह उद्धारकर्ता हैं, वह समर्पण हैं जिसके प्रति हम सभी समर्पण करना चाहते हैं, वह सब कुछ हैं और अंत हैं। इस गीत के साथ, मैं बस उस अनंत चेतना को एक बूंद अर्पित करता हूं, जो शिव हैं! जय श्री महाकाल।


'शंभू' गाने पर करते दिखे तांडव, सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया तहलका