कशिश डेस्क : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है. बता दें की, शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस के फाइनल में मनु भाकर ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है. मनु भाकर पहली महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने शूटिंग में मेडल जीता है. शुरुआत में पांच शॉट सीरीज के बाद मनु भाकर दूसरे स्थान पर थीं. जबकि दूसरी पांच शॉट सीरीज के बाद मनु तीसरे नंबर पर आ गयीं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक स्कोर किया. बता दें की, इस टीम में कोरिया टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना या है. 20 साल बाद किसी भारतीय महिला शूटर ने ओलंपिक फाइनल में जगह बनायी थी. इससे पहले एथेंस ओलंपिक 2004 में सुमा शिरूर 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं.