रांची : राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आज सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है, इसको लेकर तैयारी तेज़ दिखाई पड़ रही है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसको लेकर बुधवार को रांची ट्रैफिक एसपी के द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, 28 नवंबर को सुबह आठ से रात दस बजे तक बड़े वाहनों का शहर में नो-इंट्री रहेगी. वहीं छोटे व बड़े मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा दिन के 12 बजे से लेकर रात आठ बजे तक शहर में ई रिक्शा भी नहीं चलेंगे. इसके अलावा 28 नवंबर को दिन के 11 बजे से रात के आठ बजे तक अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक और राम मंदिर चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.