
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Liveपटना:बिहार में खरीफ विपणन मौसम2026-27के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है. सहकारिता विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में1नवंबर और दक्षिण बिहार में15नवंबर से धान की खरीद शुरू करने की तैयारी है. सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है.सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी. किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. विभाग ने अधिप्राप्ति के बाद किसानों को48घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है.भारत सरकार की ओर से खरीफ विपणन मौसम2026-27के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)2,441रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं, ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य2,461रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. इससे किसानों को अपनी उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी.इस बार धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में किसानों के एग्री स्टैक डाटा का उपयोग किया जाएगा. सहकारिता विभाग ने धान बेचने के इच्छुक किसानों से समय रहते अपनी एग्री स्टैक आईडी बनवाने की अपील की है. इस कार्य में पैक्स और व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा अन्य पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जा सकता है.विभाग के अनुसार, धान बिक्री के लिए आवेदन की प्रक्रिया20अगस्त2026से हीesahkari.bihar.gov.in पोर्टल पर शुरू की जा चुकी है. इच्छुक किसान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.सहकारिता विभाग धान खरीद को सुचारू और किसान हितैषी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है, ताकि किसानों को उपज बेचने में परेशानी न हो और उन्हें समय पर भुगतान मिल सके.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार शुक्रवार को खगड़िया में स्वर्गीय इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए. मानसी स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने स्वर्गीय अवधेश जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.मंत्री ने कहा कि अवधेश जी का निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. वे समता पार्टी के स्थापना काल से ही संगठन से जुड़े रहे और अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में पार्टी तथा समाज के प्रति समर्पित भूमिका निभाई. संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकार सदैव स्मरणीय रहेंगे.मंत्री ने स्वर्गीय अवधेश कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका को याद किया. कहा कि अवधेश जी ने इंजीनियरिंग की शिक्षा लेने के बाद अपने सामने एक उज्ज्वल पेशेवर जीवन का अवसर होने के बावजूद सामाजिक कार्यों और जनसेवा को विशेष महत्व दिया. उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर काम किया. उनका जीवन उदाहरण है कि शिक्षा, योग्यता और अनुभव का वास्तविक महत्व तब ही है, जब उनका उपयोग समाज के हित के लिए किया जाए.श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अवधेश जी के सामाजिक जीवन, विचारों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया गया. उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद विधायक चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ स्थित गोढ़ियारी चिमनी के पास घैलाढ़ रोड पर हुई. पुलिस के अनुसार, मोबाइल छिनतई का विरोध करने के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.विश्वविद्यालय जाने के दौरान वारदातमृतक की पहचान घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस रंजन कुमार के रूप में हुई है. वह बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे. जानकारी के अनुसार,शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से घर से विश्वविद्यालय जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.घटनास्थल से फरार हुए अपराधीगोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पूर्व मंत्री ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवालपूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने घटना पर दुख जताते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उनका दावा है कि संबंधित सड़क पर पिछले छह महीनों में मोबाइल और बाइक छिनतई की कई घटनाएं हो चुकी है.एसडीपीओ अजय कुमार के अनुसार,मामले की जांच जारी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आगामी1नवंबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर जदयू पार्टी की तैयारियां चल रही है. सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को इसका जायजा लिया. उन्होंने वाराणसी के लोहता बाजार स्थित शगुन पैलेस मैरिज हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के वाराणसी दौरे से जदयू संगठन को और मजबूती मिलेगी.इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, कल्पनाथ वर्मा, रजनीश पटेल, शालिनी सिंह पटेल, महासचिव सुशील पटेल, अभिषेक राय, सुभाष पाठक, हरिशंकर पटेल, अवधेश पटेल, संजय सिंह पटेल, सचिव संतोष पटेल, अजय चौधरी, जय प्रकाश पटेल, अतुल प्रताप सिंह, प्रवीण पटेल, नौशाद खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय, वाराणसी के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर पटेल (मिर्जापुर), जिला अध्यक्ष सचिन पटेल (सोनभ्रद), जिला अध्यक्ष साहब लाल पटेल (जौनपुर), जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी (बस्ती), जिला अध्यक्ष सर्वेश राय (भदोही), जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ शैलेंद्र राय, चंदौली के जिला संयोजक संजय सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
पटना : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित विभिन्न बाल देखरेख संस्थानों, यथा बाल गृह, बालिका गृह, पर्यवेक्षण गृह, विशेष गृह एवं सुरक्षित स्थान में आवासित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के ACCREDITION CENTRE (अध्ययन केंद्र) स्थापित करने हेतु वर्तमान में कुल 62 केंद्रों के लिए अनुमति प्रदान की गई है.इस पहल के माध्यम से बाल देखरेख संस्थानों में आवासित बच्चों का शैक्षणिक नामांकन सुनिश्चित करने, उन्हें उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तथा शिक्षा जारी रखने के लिए आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.इस व्यवस्था से ऐसे बच्चों को,जो विभिन्न परिस्थितियों के कारण नियमित विद्यालयी शिक्षा से वंचित रह गए हैं अथवा जिनकी पढ़ाई बाधित हुई है,पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही,बच्चों की आयु,शैक्षणिक स्तर एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी.NIOSकेACCREDITION CENTREके माध्यम से बच्चों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत अध्ययन करने,निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने तथा अपनी शैक्षणिक योग्यता विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा. इससे बाल देखरेख संस्थानों में आवासित बच्चों के शैक्षणिक विकास,आत्मनिर्भरता एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी.समाज कल्याण विभाग की इस पहल का उ‌द्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाल देखरेख संस्थानों में आवासित कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक बच्चे को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो.पटना से अंकिता की रिपोर्ट-
बिहटा: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को राजधानी पटना के बिहटा पहुंचे. यहां उन्होंने पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं के रवैये पर भी सवाल उठाए.प्रशांत किशोर ने नेताओं के अहंकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को इतना अहंकार हो गया है कि वे कहते हैं कि कुत्ता-बिल्ली को भी वोट दे देंगे, फिर भी जनता उन्हें ही वोट देगी. उन्होंने कहा कि जब ऐसे नेता चुनाव हार जाएंगे, तो अपनी बात से मुकर जाएंगे और कहेंगे कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था.उन्होंने धार्मिक भावनाओं और राजनीतिक बयानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राम मंदिर से संबंधित कथित बयान पर भी टिप्पणी की.प्रशांत किशोर ने कहा कि आज नेताओं में इतना अहंकार आ गया है कि वे भगवान राम और हनुमान जी के नाम का इस्तेमाल भी राजनीतिक संदेश देने के लिए कर रहे हैं.व्यवस्था बदलने के लिए है चुनावप्रशांत किशोर ने कहा कि पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव किसी को सरकार बनाने या सरकार को हटाने के लिए नहीं है. यह चुनाव वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को जवाब देने और उसमें बदलाव लाने का अवसर है. पिछले30-40वर्षों से स्नातक बेरोजगारों और शिक्षकों की जो समस्याएं बनी हुई हैं, उनका समाधान निकालना जरूरी है.उन्होंने कहा कि जन सुराज का एजेंडा स्पष्ट है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह की जीत होने पर पटना क्षेत्र के10हजार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.एमएलसी चुनाव में पारदर्शिता का मुद्दा उठायाप्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक एमएलसी चुनाव चोरी-छिपे और सीमित चर्चा के बीच होते रहे हैं. जन सुराज इस चुनाव को आम मतदाताओं के मुद्दों से जोड़ना चाहता है, ताकि बेरोजगारी, शिक्षकों की समस्याओं और व्यवस्था में सुधार जैसे सवालों पर खुलकर चर्चा हो सके.उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे जाति और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर प्रत्याशियों के काम, एजेंडे और भविष्य की योजनाओं के आधार पर मतदान करें.बिहटा से राकेश कुमार की रिपोर्ट -
पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. इसी बीच मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक सनसनीखेज बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ने की संभावना है.अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार के पास सत्ता नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वह उनके साथ खड़े थे. विधायक ने दावा किया कि उन्होंने उस समय पार्टी के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद उनके घर पर गोलियां चलवाई गई थीं.अनंत सिंह ने कहा कि वह आज भी जेडीयू के साथ हैं और मरते दम तक पार्टी के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें अपना मानती है या नहीं, यह पार्टी का विषय है, लेकिन वह अपनी बात जरूर रखेंगे.निशांत कुमार के प्रचार पर भी उठाए सवालएमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर भी अनंत सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को चुनाव प्रचार में नहीं उतरना चाहिए था और सवाल उठाया कि यह आखिर किस तरह का चुनाव है.अनुज सिंह के समर्थन में प्रचारअनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. वह लगातार अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब भी जेडीयू के विधायक हैं और पार्टी को अपना मानते हैं.अनंत सिंह के नौ लोगों की हत्या करवाने संबंधी दावे पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार है. उनके बयान से एमएलसी चुनाव के बीच सियासी विवाद और गहरा सकता है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित'संकल्प'सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई. इस पहल के तहत उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ उठाने पर विचार किया गया.बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रस्तावित व्यवस्था में सरकारी स्वामित्व और जनहित से जुड़े प्रावधानों की सुरक्षा महत्वपूर्ण होगी. अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों का स्वामित्व सरकार के पास ही रहेगा तथा इनके निजीकरण या स्वामित्व हस्तांतरण का प्रावधान नहीं होगा. अनुबंध के अंतर्गत सरकार और निजी भागीदार की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएंगी,ताकि संचालन में जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेज का सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल में संचालन संबंधित प्रस्ताव को लेकर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अस्पतालों में निर्धारित शुल्क,मरीजों की पात्रता,बिस्तरों की श्रेणियों तथा मरीजों के अधिकारों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अस्पताल परिसर और ऑनलाइन माध्यम पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित करने का प्रावधान होगा. इससे मरीजों और उनके परिजनों को सेवाओं,शुल्क एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करते हुए सरकारी स्वामित्व,विद्यार्थियों के हितों,मरीजों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुरक्षित रखना है. सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल से संबंधित प्रस्तावों में इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य किया जाय. प्रस्तावित मॉडल से सरकारी संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की दक्षता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत ब्राउन फील्ड मेडिकल कॉलेजों में बिहार के निवेशकों को प्रीफ्रेंस मिले,हमारा उद्देश्य है बिहार के लोगों को लाभ हो. बिहार के चिकित्सक जो इसमें भागीदारी करना चाहते हैं उन्हें प्राथमिकता मिले. स्टेक होल्डर को पब्लिक इंट्रेस्ट में काम करना होगा.बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के महत्व पर बल दिया. सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेजों के विकास एवं संचालन की संभावनाओं पर व्यवस्थित रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों से संबंधित प्रस्तावों पर आगे की कार्रवाई करते समय आधारभूत संरचना,संचालन व्यवस्था,शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाय.मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय के अस्पतालों को उन्नत एवं मजबूत बनाना है. मरीजों को वहां आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो. पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को और आधुनिक बनाने के लिए काम करें,देश के बड़े आयुर्वेद संस्थानों से इसे जोड़े. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है. इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न संभावनाओं का आकलन करते हुए जनहित को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है.बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत,मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह,वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह,स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि,मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह,स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा,बिहार चिकित्सा सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन,बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक नवल किशोर चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: बिहार सरकार ने वर्ष2027के लिए सरकारी कर्मचारियों के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें सामान्य अवकाश, ऐच्छिक छुट्टियों और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित छुट्टियों की अलग-अलग सूची शामिल है. जारी जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश की सूची में से अधिकतम तीन छुट्टियां चुनने का विकल्प मिलेगा.सरकारी कैलेंडर में सामान्य अवकाश की संख्या12बताई गई है. इसके अतिरिक्त विभिन्न त्योहारों, महापुरुषों की जयंती और धार्मिक अवसरों के लिए ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं. कर्मचारियों को छुट्टी की योजना बनाने से पहले संबंधित अवकाश की श्रेणी और विभागीय नियमों की जानकारी लेनी होगी.जनवरी से जून तक कई त्योहारों पर छुट्टीकैलेंडर में साल के शुरुआती महीनों में गुरु गोविंद सिंह जयंती, शब-ए-बरात, वसंत पंचमी और संत रविदास जयंती जैसे अवसरों का उल्लेख है. इसके अलावा महाशिवरात्रि, वीर कुंवर सिंह जयंती, जानकी नवमी और कबीर जयंती समेत कई महत्वपूर्ण तिथियां भी सूची में शामिल हैं.दुर्गा पूजा और छठ पर रहेगी नजरबिहार में दुर्गा पूजा और छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की योजना बनाते हैं. कैलेंडर में दुर्गा पूजा के कलश स्थापन के लिए1अक्टूबर, दुर्गा पूजा एकादशी के लिए10अक्टूबर और छठ पूजा के खरना के लिए3नवंबर की तारीख दी गई है.बैंकों के लिए भी निर्धारित हुई छुट्टियांसरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881के तहत भी2027के लिए24छुट्टियां निर्धारित की हैं. ये छुट्टियां सरकारी कार्यालयों के सामान्य अवकाश से अलग हैं. इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष के वार्षिक लेखा-जोखा से जुड़े कार्यों के लिए1अप्रैल2027को अवकाश का उल्लेख है.कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि छुट्टी की अंतिम योजना बनाने से पहले बिहार सरकार की आधिकारिक अधिसूचना से तारीखों और अवकाश की श्रेणी का मिलान कर लें.नोट:38 छुट्टियों की कुल संख्या और कैलेंडर में दी गई तारीखों की अंतिम पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से की जानी चाहिए.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थितIGIMS पहुंचकर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और योगदान रहा है।मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान और संवेदना के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है। उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की जा रही है।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: बिहार में पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अनंत सिंह के पुदीना सिंह और गैस निकाल देने वाले बयान पर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए2019के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया.गुरुवार को बाढ़ में नीरज कुमार के समर्थन में एनडीए की जनसभा आयोजित की गई. इसमें निशांत कुमार समेत बीजेपी और जेडीयू के कई नेता शामिल हुए. सभा के दौरान नीरज कुमार ने अनंत सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने हथियार बरामदगी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति किसी के फंसाने से नहीं, बल्कि अपने कर्मों की वजह से फंसता है.सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में नीरज कुमार ने अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि2019में लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने जो नाम दिया था, अनंत सिंह अब उसी को स्वीकार कर रहे हैं. नीरज ने पत्रकारों से भी उसी नाम से संबोधित करने की बात कही.नीरज कुमार ने कहा कि वह चरित्र हनन की राजनीति बर्दाश्त नहीं कर सकते. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार की पाठशाला में राजनीति सीखी है. उनके अनुसार, 2019में उनके खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.नीरज कुमार ने आगामी एमएलसी चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया. उन्होंने सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी का भी जिक्र किया.वहीं, अनंत सिंह ने पहले नीरज कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि23अक्टूबर को उनका पूरा गैस निकल जाएगा. उन्होंने अनुज सिंह की जीत का दावा करते हुए कहा था कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी.दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के अस्वस्थ होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने पटना स्थितIGIMS पहुंचकर वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली.मंत्री लेसी सिंह ने मुलाकात के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि वशिष्ठ बाबू हम सभी के अभिभावक हैं. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है. उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह का राजनीतिक और संगठनात्मक जीवन से जुड़ा अनुभव कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहा है.लेसी सिंह ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें.मंत्री ने कहा कि वशिष्ठ बाबू के प्रति सभी के मन में सम्मान और आत्मीयता का भाव है. उनके अस्वस्थ होने की खबर से उनके शुभचिंतक चिंतित हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.फिलहाल वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य कैसा है, इस संबंध में चिकित्सकों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.पटना से अंकिता की रिपोर्ट-
कोलकाता:बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (EZCC)में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिहार की समृद्ध कला,सांस्कृतिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने तथा राज्य की सांस्कृतिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बिहार में आगामी 10 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए. इन प्रस्तावों में नाटक एवं रंगमंच से संबंधित कार्यक्रमों के साथ-साथ संगीत,सांस्कृतिक उत्सवों और महोत्सवों के आयोजन को विशेष महत्व दिया गया. कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार की लोककलाओं,पारंपरिक संगीत,नाट्य परंपराओं और स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर भी विचार-विमर्श हुआ.इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की कला और संस्कृति हमारी गौरवशाली सभ्यता,ऐतिहासिक परंपराओं और सामाजिक चेतना की पहचान है. राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना,कलाकारों को प्रोत्साहित करना और बिहार की कला को देशभर में नई पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है. आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों को अवसर प्रदान करने के साथ बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. बैठक मेंEZCCके निदेशक सुदेश शर्मा,उप निदेशक (कार्यक्रम) डॉ. तपस कुमार सामंतराय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.बैठक के उपरांत मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इंडियन म्यूजियम एवं एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कला,संस्कृति,कलात्मक अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया.पटना से अंकिता की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने मोतीपुर के महवल स्थित बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपये की लागत से बने मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज पार्क का उद्घाटन किया. इसके साथ ही करीब 15.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉमन फैसिलिटी सेंटर यानी CFC का भी उद्घाटन किया गया. इस सेंटर से छोटे और मझोले उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और MSME क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री केदार गुप्ता, मंत्री रमा निषाद समेत स्थानीय सांसद, विधायक और बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उद्योग विभाग और बियाडा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लेदर पार्क के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक सौंपे और भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा भी वितरित किया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत की और उनके स्टॉल का निरीक्षण कर उनके कार्यों की जानकारी ली.मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की सूचना पर कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर लोग उत्साहित नजर आए. भीड़ के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री अपने कारकेड से उतर गए और पैदल चलते हुए लोगों का अभिवादन करते हुए उद्घाटन स्थल तक पहुंचे.महवल में स्थापित इस मेगा लेदर पार्क में चमड़े से बैग, जूते और अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ करीब2100लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय युवाओं और छोटे उद्यमियों को कितना लाभ मिलता है.मुजफ्फरपुर से संवाददाता रविरंजन कुमार की रिपोर्ट
पटना:बिहार में रबी फसलों की खेती का दायरा बढ़ाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने अभियान शुरू किया है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को रबी महाअभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.यह रथ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर किसानों को रबी फसलों की खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करेगा.इस वर्ष राज्य में48लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.गेहूं की खेती के लिए24लाख हेक्टेयर का लक्ष्यपिछले वर्ष बिहार में लगभग42लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती हुई थी.इस बार सरकार ने लक्ष्य बढ़ाकर48लाख हेक्टेयर कर दिया है.निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, 24लाख हेक्टेयर में गेहूं, छह लाख हेक्टेयर में रबी मक्का और पांच लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की जाएगी.वहीं, चार लाख हेक्टेयर में तिलहन और नौ लाख हेक्टेयर में आलू, सब्जी, मसाला तथा अन्य फसलें उगाने की योजना है.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को जमीन पर उतारा जाए.इसके लिए जिलों, प्रखंडों और पंचायतों में नियमित समीक्षा की जाएगी तथा खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर जोरसरकार मसूर, चना और सरसों जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहित करेगी.कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों की आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना जरूरी है.उन्होंने कहा कि कृषि यंत्र, बीज उत्पादन, मशरूम, नर्सरी, ड्रोन तकनीक, प्रसंस्करण और विपणन जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर हैं.महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: मंत्री संजय पासवान नेदफादार-चौकीदारों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार मंत्री संजय पासवान ने बुधवार देर शाम दफादार-चौकीदार साथियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी विभिन्न लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दफादार-चौकीदारों की समस्याओं और लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि सरकार और दफादार-चौकीदार प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जाएगी. समिति के समक्ष उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही,इन मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जाएगा.मंत्री संजय पासवान ने मुख्यमंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दफादार-चौकीदारों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए पहल करना इस मुलाकात का उद्देश्य है. समिति के गठन से प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखने का अवसर मिलेगा.इस पहल से दफादार-चौकीदारों की लंबित मांगों के समाधान की उम्मीद जगी है. हालांकि,मांगों पर अंतिम निर्णय समिति के विचार-विमर्श और सरकार की आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा.पटना से अंकिता की रिपोर्ट-
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई.सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति दिवंगत माता रुपी सोरेन की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की. उन्होंने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किए. संथाली समाज में प्रचलित इन परंपराओं का परिवार की सांस्कृतिक मान्यताओं में विशेष महत्व है.रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा. मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा. गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. मुलाकात करने वालों में विधायक प्रदीप यादव,विधायक जनार्दन पासवान,विधायक मंगल कालिंदी,पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व सांसद घूरन राम,पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो,पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता,पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय,पूर्व विधायक समरी लाल,पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे.तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी विदाईमुलाकात के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)और भारतीय पुलिस सेवा (IPS)के अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए. सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.इस दु:खद घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया.रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-
पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी है.बुधवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई.बैठक में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की.उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की.उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बेहतर समन्वय चुनावी सफलता का प्रमुख आधार है.बैठक में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया.इसके लिए जनसंपर्क अभियान को तेज करने,कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.भाजपा नेताओं ने चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया.बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और चुनाव के दौरान सभी स्तरों पर सक्रियता बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई.इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया,बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संजय सिंह टाइगर मौजूद रहे.इनके अलावा विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,उप सचेतक रत्नेश कुशवाहा,विधान पार्षद जीवन कुमार,प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर,नितिन अभिषेक और सरोज रंजन पटेल सहित कई विधायक,विधान पार्षद,जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.वहीं,बिहार भाजपा के सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया.बैठक को आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-