Jharkhand News : मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
Edited By:
|
Updated :07 Dec, 2025, 11:53 AM(IST)
जमशेदपुर:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के विरुद्ध सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रमोद लाल ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि28 नवंबर2025 को भुइयांडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुलाल भुइयां ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को "शैतान सोरेन" कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का संवैधानिक पद है और उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। शिकायतकर्ता ने पूर्व मंत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।





