Hindi News / वीडियो साझा कर बीजेपी विधायक पर लगाया गुंडागर्दी करने का आरोप

तेजस्वी ने सरकार पर दागे सवाल : वीडियो साझा कर बीजेपी विधायक पर लगाया गुंडागर्दी करने का आरोप

Edited By:  |
bihar mein kanoon vawasta par sawal bihar mein kanoon vawasta par sawal

पटना:बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक पर गरीब के घर में घुसकर मारपीट और गुंडागर्दी करने का गंभीर आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि विधायक पर कार्रवाई नहीं होने पर सरकार से जवाब मांगा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.

तेजस्वी ने दावा किया है कि घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी विधायक होने का मतलब कानून तोड़ने की छूट है. शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और करीब 5,000 लोगों पर केस दर्ज होने को लेकर भी सरकार को घेरा है.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब नौकरी मांगने वालों को पीटा जा रहा है, लेकिन रोजगार कब मिलेगा इसका जवाब नहीं दिया जा रहा. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और जनता सब देख रही है.